फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, fahehgarh sahib, surjit singh

किसान सुरजीत सिंह की मौत का मामला

Thu, 11 Jun 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Thu, 11 Jun 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
फसल बर्बाद होने से दुखी होकर बुधवार को आत्महत्या करने वाले गांव दादू
विज्ञापन
माजरा निवासी सुरजीत सिंह के घर वीरवार को प्रशासनिक अधिकारियों का मजमा लग गया।

एडीसी श्रुति शर्मा, एडीसी (विकास) संजीव गर्ग और एसडीएम पूजा स्याल गरेवाल ने मृतक के परिवार से दुख सांझा किया।

इस मौके पर अधिकारियों ने मृतक के बेटे कुलविंदर सिंह, उसकी बेटियों दलजीत कौर, करमजीत कौर और जसबीर कौर, दामाद बलजिंदर सिंह और पोते हरमनजोत सिंह के साथ दुख बांटा। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार परिवार के साथ है।

उन्होंने मृतक सुरजीत सिंह के परिवार को जिला प्रशासन की तरफ  से हर संभव सहायता देने का भरोसा भी दिलाया। अधिकारियों ने एसडीएम गरेवाल को हिदायत दी कि मृतक के परिवार की आर्थिक हालत के बारे में रिपोर्ट बनाकर तुरंत सरकार को भेजी जाए। 

जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी और विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने कहा कि सुरजीत सिंह की तीन महीने पहले बर्बाद हुई करीब आठ किला फसल की गिरदावरी करने तक कोई नहीं आया। अब उनकी मौत के बाद प्रशासन जागा है। भांबरी ने कहा कि अगले तीन-चार दिनों में मृतक सुरजीत सिंह के परिवार को इंसाफ दिलाने का खाका तैयार किया जा रहा है अगर कोई सुनवाई न हुई तो पार्टी हाईकमान के निर्देश से संघर्ष का संघर्ष शुरू किया जाएगा।




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed