फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Price told party youth vote attack

वोट की कीमत बता रहे युवाओं के जलसे पर हमला

Mon, 15 Feb 2016 03:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Mon, 15 Feb 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
Price told party youth vote attack
आम लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए युवाओं के संगठन मुसाफिर ग्रुप की ओर से आयोजित एक जलसे पर हमला करने और प्रबंधकों की पिटाई करने का मामला पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस ने मामले में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रधान मोहम्मद साकिब समेत तीस हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मोहम्मद इरशाद और मुसाफिर ग्रुप के प्रधान अब्दुल सत्तार ने आरोप लगाया कि उनका संगठन गैर राजनीतिक है। जलसे पर एनएसयूआई के प्रधान और उनके साथियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


जलसे का वीडियो बना रहे कार्यकर्ता का कैमरा तोड़ दिया गया और प्रबंधकों की स्टेज पर पिटाई की गई। डीएसपी मालेरकोटला गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपों की हकीकत जानने के लिए पुलिस मुस्तैद है। कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालेरकोटला कांग्रेस का कहना है कि आरोप लगाने वाले युवा खुद से निराश हैं और मालेरकोटला के सत्ताधारियों के इशारे पर कांग्रेस को निशाना बनाया जा रहा है।


मुसाफिर ग्रुप के सदस्यों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देने खुद कांग्रेस की टीम प्रेस कांफ्रेंस स्थल पर पहुंची थी।

पक्ष रखते हुए पंजाब कांग्रेस के सदस्य गुलाम हुसैन, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फारूक अंसारी, बलाक कांग्रेस अध्यक्ष बेअंत किंगर और पार्षद सचिन कुमार ने कहा कि अकाली दल के इशारे पर ही झूठे आरोप लगाकर कांग्रेस को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कभी किसी जलसे का विरोध नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed