फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Police arrested three people with fake currency in Patiala of Punjab

गिरोह का भंडाफोड़: पटियाला में पुलिस ने तीन को दबोचा, कंप्यूटर, प्रिंटर व दो लाख की नकली मुद्रा बरामद

Fri, 13 Aug 2021 06:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Aug 2021 06:37 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जाली करेंसी तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। आरोपी किराये के मकान पर जाली करेंसी तैयार करते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो लाख रुपये की जाली करेंसी, कंप्यूटर, प्रिंटर और केमिकल समेत अन्य उपकरण बरामद किया है। 

विज्ञापन
Police arrested three people with fake currency in Patiala of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला में जाली करेंसी तैयार करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया और तीन आरोपियों को काबू किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों से पुलिस ने दो लाख की जाली करेंसी, कंप्यूटर, प्रिंटर, केमिकल व अन्य उपकरण बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर लिया है। गिरोह का एक सदस्य अभी पुलिस पकड़ से बाहर है।

विज्ञापन

 
थाना अर्बन एस्टेट के इंचार्ज एसआई रौणी सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गांव चौरां के टी प्वाइंट पर नाका लगाया था। इसी दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर कार सवार हरपाल कौर निवासी सुधर बस्ती पटियाला और अमनदीप सिंह निवासी अरनेटू जिला पटियाला को रोककर तलाशी ली गई तो दो लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद की। 
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया कि यह जाली करेंसी दोनों आरोपी किसी ग्राहक को बेचने जा रहे थे। आरोपी 50 हजार रुपये की असली करेंसी के बदले में दो लाख रुपये की जाली करेंसी देते थे। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के पास से कंप्यूटर, प्रिंटर, केमिकल और अन्य उपकरण बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि जाली करेंसी तैयार करने वाले इस गैंग में उक्त दोनों आरोपियों के अलावा काला, गुरदीप सिंह निवासी सुखराम कालोनी पटियाला और एक अज्ञात शामिल है। इस गैंग ने पटियाला के ही हीरा बाग इलाके में किराये पर एक मकान ले रखा था, जहां पर यह जाली नोट तैयार करके आगे भोले-भाले लोगों में चलाते थे और जाली करेंसी तस्करों को बेचते भी थे। बाद में पुलिस ने आरोपी गुरदीप सिंह को भी काबू कर लिया, जबकि आरोपी काला की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed