{"_id":"611c100b8ebc3e42a342f538","slug":"one-dead-and-one-missing-after-car-falls-into-canal-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला: बेकाबू होकर नहर में गिरी सेना के जवानों की कार, एक की मौत, एक बहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियाला: बेकाबू होकर नहर में गिरी सेना के जवानों की कार, एक की मौत, एक बहा
Wed, 18 Aug 2021 02:12 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 18 Aug 2021 02:12 AM IST
सार
पंजाब के पटियाला में बेकाबू होकर सेना के जवानों की कार भाखड़ा नहर में जा गिरी। इस हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं एक जवान बहाव में बह गया। जबकि एक अन्य को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल लिया। बताया जाता है कि 10 दिन पहले ही तीनों जवान छुट्टी पर आए थे। 27 अगस्त को तीनों को वापस ड्यूटी पर जाना था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला-नाभा रोड पर मंगलवार बाद दोपहर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक सेंट्रो कार संतुलन बिगड़ने के कारण नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार तीन फौजियों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं तीसरे को वहां से गुजर रहे राहगीरों की मदद से बचा लिया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले में बचाए गए फौजी के बयान दर्ज कर रही थी।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी थाना सिविल लाइन के एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि जगमीत सिंह (32) निवासी नदामपुर जिला संगरूर, कमलजीत सिंह (30) निवासी देवीगढ़ जिला पटियाला और मनप्रीत सिंह निवासी पटियाला तीनों फौजी हैं और करीब 10 दिन पहले छुट्टी पर अपने घर आए थे। 27 अगस्त को तीनों को वापस जाना था।
विज्ञापन
मंगलवार को सफेद रंग की सेंट्रो कार में सवार होकर तीनों फौजी संगरूर के भवानीगढ़ की तरफ जा रहे थे। पटियाला के गांव सिद्धूवाल के नजदीक भाखड़ा नहर की पटरी कच्ची व गड्ढे होने के कारण चालक जगमीत सिंह ने कार से अपना संतुलन खो दिया और कार जाकर नहर में गिर गई।
विज्ञापन
गिरते ही कार का पिछला दरवाजा खुलने के कारण कमलजीत सिंह तो बाहर निकल आया, जिसे वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पगड़ी फेंककर बाहर निकाला लेकिन कार चला रहे जगमीत सिंह की डूबने से मौत हो गई, वहीं मनप्रीत सिंह पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया। साथ ही गोताखोरों की मदद से मृतक फौजी जगमीत सिंह का शव भी बाहर निकाला गया, जबकि मनप्रीत सिंह की नहर में तलाश जारी थी।