{"_id":"662f87008a819f7195079133","slug":"old-man-found-murdered-in-patiala-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: बरामदे में सोए बुजुर्ग के सिर पर वार कर हत्या, अंडों की रेहड़ी लगाता था गरीबू राम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala: बरामदे में सोए बुजुर्ग के सिर पर वार कर हत्या, अंडों की रेहड़ी लगाता था गरीबू राम
Mon, 29 Apr 2024 05:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:10 PM IST
सार
गरीबू राम खाना बगैरा खाने के बाद 10 बजे अपने बकरियों के बाड़े में बने बरामदे में जाकर सो गया। देर रात करीब सवा एक बजे पड़ोसी ने उसके बेटे ने बताया कि उसका पिता गरीबू राम ऊंची आवाज में चीखें मार रहा है। जब गुरदीप सिंह ने बकरियों के बाड़े में जाकर देखा, तो वहां गरीबू राम खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला में थाना जुल्कां के अधीन पड़ते गांव दूधनसाधां में तेजधार हथियार से सिर में चोट मार कर 74 साल के बुजुर्ग की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गरीबू राम के तौर पर हुई है, जो अंडों की रेहड़ी लगाता था। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गुरदीप सिंह की ओर से दी शिकायत के मुताबिक रोजाना की तरह उसका पिता गरीबू राम खाना बगैरा खाने के बाद 10 बजे अपने बकरियों के बाड़े में बने बरामदे में जाकर सो गया। देर रात करीब सवा एक बजे पड़ोसी ने उसे बताया कि उसका पिता गरीबू राम ऊंची आवाज में चीखें मार रहा है। जब गुरदीप सिंह ने बकरियों के बाड़े में जाकर देखा, तो वहां गरीबू राम खून से लथपथ पड़ा था। उसके सिर में चोटें मारी गई थीं और काफी खून बह रहा था। तुरंत बुजुर्ग को इलाज के लिए गांव के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन चेकअप के बाद राजिंदरा के डाक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर थाना जुल्कां से पुलिस टीम मौक पर पहुंची और डाग स्कवायड व फोरेंसिक माहिरों की मदद से जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया है कि बुजुर्ग के सिर में तेजधार हथियार से चोटें मारी गईं हैं। यह पुरानी रंजिश का मामला है या फिर पैसों के लेन-देन के चलते हत्या हुई हैं, इन सभी पहलुओं को लेकर पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।