{"_id":"979a91dcacec2ec744c8bc0891cc5515","slug":"nri-journalist-was-jailed-accused-of-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप का आरोपी एनआरआई पत्रकार जेल भेजा गया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप का आरोपी एनआरआई पत्रकार जेल भेजा गया
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 30 Nov 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक नेता की बेटी के साथ रेप कर जान से मारने की धमकियां देने के आरोपी एनआरआई पत्रकार को रविवार को एक दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर दोबारा से ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
इससे पहले कोर्ट की पार्किंग में आम आदमी पार्टी के वर्करों ने आरोपी के हक में पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मामले को पत्रकार के खिलाफ साजिश बताया।
नेता की पीड़ित बेटी का आरोप है कि एनआरआई पत्रकार बलतेज सिंह पन्नू ने उसे शादी का झांसा देकर लगातार कई बार उससे रेप किया। आरोप लगाया कि पत्रकार ने उसे झांसा दिया कि वह भी तलाकशुदा है और उसे पता लगा है कि उसका भी तलाक हो गया है।
विज्ञापन
दोनों नई जिंदगी शुरू करते हैं। पुलिस ने इस बयान पर पत्रकार के खिलाफ रेप, जान से मारने की धमकियां देने व धोखाधड़ी का केस थाना सिविल लाइन में दर्ज किया था।
रविवार को आरोपी को एक दिन का रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में पटियाला जेल भेज दिया।
पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए परिसर में लाई, तो पार्किंग में पहले से मौजूद आप के वर्करों व नेताओं ने आरोपी के समर्थन में पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने गेट बंद करके आप के वर्करों को कोर्ट में अंदर घुसने से रोका। आप ने इस मामले को साजिश बताया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी पत्रकार ने पिछले दिनों फेसबुक पर पंजाब के एक मौजूदा अकाली मंत्री के खिलाफ कमेंट किए थे, जिसे इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।