{"_id":"56e443e74f1c1b7d6e8b4579","slug":"missing-youngster-body-canal-rajpura-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता नौजवान का शव नहर से मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता नौजवान का शव नहर से मिला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 12 Mar 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दो सप्ताह पहले घर से लापता हुए राजपुरा टाउन नजदीक श्री दुर्गा मंदिर निवासी नौजवान पीयूष आहूजा (22) का शव शुक्रवार की देर शाम को भाखड़ा नरवाणा ब्रांच नहर से बरामद हो गया।
राजपुरा सिटी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक की मां के बयानों के आधार पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
थाना सिटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नौजवान की माता बिमला रानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि करीब 15 दिन पहले उसका नौजवान बेटा पियूश अहूजा घर में बिना कुछ कहे कहीं चला गया था। देर रात तक वह वापस घर नहीं आया। इस पर उसकी तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
कोई सुराग न मिलने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। उधर, परिजन पीयूष की तलाश में लगे रहे। शुक्रवार की देर शाम उसका शव भाखड़ा नरवाणा ब्रांच नहर जनसूई हैड से बरामद हो गया।
मृतक की मां ने राजपुरा टाउन निवासी मनी, नितिन, बल, गगनदीप व लाडी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पियूष को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर उक्त पांचों युवकों के खिलाफ केस दर्जकर कर लिया। पुलिस का कहना है आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।