फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Mechanical Engineering student murdered bodies burned

मैकेनिकल इंजीनियरिंग छात्र की हत्या कर शव जलाया

Sat, 27 Jun 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sat, 27 Jun 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी और उसके शव पर केरोसीन छिड़ककर जला दिया। पुलिस ने तीनों आरोपी छात्रों को काबू कर छात्र का कंकाल बरामद किया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कि हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच जारी है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक  अरविंद कुमार (20) पुत्र विनोद कांती वासी गांव सीतापुर (बिहार) फिरोजपुर-मोगा राजमार्ग स्थित शहीद भगत सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग फाइनल का छात्र था। अरविंद छह जून की रात से कॉलेज से लापता था। सात जून को कॉलेज मैनेजमेंट ने थाना कुलगढ़ी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


अरविंद के गुम होने की सूचना उसके परिजनों को दी गई। अरविंद अपने दोस्त दीपक कुमार वासी झारखंड, अमित वासी पटना और राकेश कुमार वासी बिहार के साथ एक रूम में रहता था। अरविंद के लापता होने पर पुलिस ने तीनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों की निशानदेही पर अरविंद कुमार की लाश कॉलेज के पीछे सुनसान इलाके में सीवरेज की हौदी से बरामद हुई। शव बुरी तरह जल चुका था। पुलिस को सिर्फ कंकाल ही मिला। पुलिस सूत्रों का कहना है कि तीनों दोस्तों ने छह जून को अरविंद को पार्टी देने के बहाने कॉलेज से बाहर एक ढाबे पर बुलाया था।

वहां खाने-पीने के बाद उसे कॉलेज के पीछे सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी और लाश जलाकर सीवरेज की हौदी में फेंक दी। आशंका जाहिर की जा रही है कि दीपक की गर्लफ्रेंड के साथ अरविंद की दोस्ती हो गई थी, जो दीपक सहन नहीं कर सका।

अरविंद के पिता विनोद कांती ने बताया कि अरविंद ने फोन कर पैसे मांगे थे जो उन्होंने उसे पहुंचा दिए थे। सात जून को जब उसके मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो उसका फोन बंद आ रहा था। उन्हें कॉलेज से सूचना मिली कि अरविंद लापता है।


विनोद ने बताया कि वे अरविंद की फोटो लेकर फिरोजपुर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शनिवार को उसका कंकाल बरामद किया है।

विनोद ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसके बेटे की हत्या करने वालों को कड़ी सजा दी जाए। डीएसपी सतनाम सिंह का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed