फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Married by the suicide noose

विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Sun, 28 Feb 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा Updated Sun, 28 Feb 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
Married by the suicide noose
कस्बा घनौर में पड़ते गांव रसूलपुर में एक वर्ष पहले ही ब्याही लड़की के गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने लड़की के ससुराल वालों पर उसे मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया और पुलिस पर ससुरालियों को बचाने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

मृतक लड़की के पिता गुलजार सिंह ने लड़की के ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बलदेव नगर अंबाला के रहने वाले हैं।

उन्होंने अपनी लड़की रेनू बाला (30) का विवाह 15 फरवरी, 2015 को गांव रसूलपुर में रहने वाले सुखदेव सिंह पुत्र अमरदीप सिंह से किया था। लड़की के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए मारपीट करते थे।

गुलजार सिंह ने बताया कि उनके दामाद सुखदेव सिंह का शुक्रवार दोपहर फोन आया कि रेनू ने फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। वहां पहुंचे तो लड़की के शरीर व गले पर पड़े निशान से उन्हें शक है कि लड़की का कत्ल किया गया है।
विज्ञापन


वहीं एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि गुलजार सिंह की शिकायत पर लड़की के पति सुखदेव सिंह, ससुर अमरदीप सिंह, सास सोमा देवी, जेठानी कुलविंदर कौर, जेठ बिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed