{"_id":"8955da14b48837f99dfec9dfb9b4ac44","slug":"married-by-the-suicide-noose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या की
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा
Updated Sun, 28 Feb 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा घनौर में पड़ते गांव रसूलपुर में एक वर्ष पहले ही ब्याही लड़की के गले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।
मृतका के परिजनों ने लड़की के ससुराल वालों पर उसे मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया और पुलिस पर ससुरालियों को बचाने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
मृतक लड़की के पिता गुलजार सिंह ने लड़की के ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बलदेव नगर अंबाला के रहने वाले हैं।
उन्होंने अपनी लड़की रेनू बाला (30) का विवाह 15 फरवरी, 2015 को गांव रसूलपुर में रहने वाले सुखदेव सिंह पुत्र अमरदीप सिंह से किया था। लड़की के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए मारपीट करते थे।
गुलजार सिंह ने बताया कि उनके दामाद सुखदेव सिंह का शुक्रवार दोपहर फोन आया कि रेनू ने फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। वहां पहुंचे तो लड़की के शरीर व गले पर पड़े निशान से उन्हें शक है कि लड़की का कत्ल किया गया है।
वहीं एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि गुलजार सिंह की शिकायत पर लड़की के पति सुखदेव सिंह, ससुर अमरदीप सिंह, सास सोमा देवी, जेठानी कुलविंदर कौर, जेठ बिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।