{"_id":"666bdae164a60c1c5308115d","slug":"man-murdered-in-patiala-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: मामूली रंजिश में दोस्त बने दुश्मन... नफरत इतनी बढ़ी कि छत से बरसाई ईंटें, इसके बाद दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala: मामूली रंजिश में दोस्त बने दुश्मन... नफरत इतनी बढ़ी कि छत से बरसाई ईंटें, इसके बाद दी दर्दनाक मौत
Fri, 14 Jun 2024 11:24 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:24 AM IST
सार
वारदात पटियाला की संजय कॉलोनी में हुई। अवतार तारी गली से गुजर रहा था तभी आरोपियों ने उस पर ईंट-पत्थर बरसाए। उसने भी जवाब में पथराव किया लेकिन आरोपियों ने उसे मार डाला।
विज्ञापन
मृतक अवतार सिंह तारी
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला की संजय कॉलोनी में नशे में धुत कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बुरी तरह से पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक पर ईंट व पत्थर मारे और हथौड़े के साथ वार किया।
थाना कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 25 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से आरोपियों की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान अवतार सिंह तारी के तौर पर हुई है। वहीं इस मामले का मुख्य आरोपी दर्शन सिंह उर्फ बाबा है।
पुलिस के मुताबिक मरने वाला युवक व मुख्य आरोपी दोनों ही पुराने दोस्त थे, लेकिन कुछ साल पहले किसी बात को लेकर दोनों में रंजिश पैदा हो गई थी। बुधवार की देर रात दर्शन सिंह संजय कॉलोनी में अपने घर की छत पर दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी कर रहा था। सभी शराब पी रहे थे और नशे में धुत्त थे। इसी दौरान गली से अवतार सिंह तारी गुजर रहा था। वह भी इसी इलाके का रहने वाला था।
विज्ञापन
घसीटते हुए छत पर ले आए, हथौड़े से किए वार
शराब के नशे में दर्शन सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवतार सिंह तारी पर ईंट व पत्थर मारने शुरू कर दिए। जवाब में तारी ने भी ईंटें मारीं। इसके बाद हमलावर छत से नीचे उतरे और उन्होंने तारी को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। उसे घसीटते हुए छत पर ले आए, जहां हथौड़े से वार किए। बुरी तरह से घायल तारी को फिर हमलावर वापस नीचे गली में लाए और दोबारा उसके साथ वहां मारपीट की। बाद में मौके से सभी आरोपी फरार हो गए। आसपास के लोगों ने तारी को अस्पताल दाखिल कराया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थाना कोतवाली के इंचार्ज हरजिंदर सिंह ढिल्लों के मुताबिक आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।