फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   love, affair, students, missing, reason

कहीं लव अफेयर तो नहीं स्टूडेंट्स की गुमशुदगी का कारण

Thu, 14 May 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 14 May 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
सरकारी आयुर्वेदिक कालेज के दो स्टूडेंट्स के लापता होने के पीछे लव अफेयर
विज्ञापन
कारण हो सकता है। दरअसल पुलिस को लापता स्टूडेंट जगरूप सिंह की काल डिटेल में एक लड़की का नंबर मिला है।


इस नंबर से कईं इनकमिंग व आउट गोइंग काल हैं। पुलिस अब इस एंगल से इस पूरे मामले को सुलझाने में लग गई है। फिलहाल स्टूडेंट्स का कोई सुराग नहीं लग पाया था।


सरकारी आयुर्वेदिक कालेज से रविवार शाम से डी फार्मेसी सैकेंड ईयर के दो स्टूडेंट्स जगरूप सिंह निवासी अमृतसर और परमिंदर सिंह निवासी होशियारपुर लापता हो गए थे। वह दोनों कालेज के हॉस्टल में ही रहते थे। दोनों अपने दोस्तों को यह कह कर गए थे कि वह अपने किसी लोकल रिश्तेदार को मिलने थापर यूनिवर्सिटी के पास जा रहे हैं। लेकिन बाद में लौटे ही नहीं। पुलिस को जांच में दोनों के मोबाइल फोन हॉस्टल से ही मिल गए थे।



पुलिस ने दोनों का सुराग लगाने के बाद जगरूप व परमिंदर सिंह की काल डिटेल निकाली थी। संबंधित सिविल लाइन थाना इंचार्ज हरदीप सिंह ने बताया कि हरदीप सिंह की मोबाइल काल डिटेल में एक लड़की का नंबर मिला है। जिस पर काफी काल की गई हैं और काफी आई भी हैं। इस लड़की के बारे में पता लगाया जा रहा है। लापता होने के पीछे लव अफेयर भी कारण हो सकता है। इसलिए पुलिस ने अब इस एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल स्टूडेंट्स का कोई सुराग नहीं लगा है।


   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed