फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Killing the cut from Kirpan

मौसा ने किरपाण से काट की भांजे की हत्या

Sun, 07 Jun 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 07 Jun 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश की वजह से गांव फिरोजशाह में एक मौसा ने किरपाण से वारकर भांजे की हत्या कर दी और भतीजे के पिता (रिश्ते में सांडू) को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी को फरीदकोट के मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी जोगराज सिंह उर्फ जोगा और कुलदीप सिंह के बीच पुरानी रंजिश थी। शनिवार की रात को कुलदीप सिंह वासी फिरोजशाह मेहनत मजदूरी करके अपने घर लौट रहा था। जैसे ही अपने घर की गली के पास कुलदीप सिंह पहुंचा तो उसका सामना जोगराज सिंह के साथ हुआ।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश के चलते जोगराज सिंह उससे लड़ने लगा। जोगराज सिंह ने अपनी किरपाण निकाल कर कुलदीप पर कई वार किए। कुलदीप का शोर सुनकर उसका बेटा सुखचैन सिंह (22) वहां पहुंचा। जोगराज सिंह ने गुस्से में आकर सुखचैन सिंह पर भी किरपाण से वार किए और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस हादसे के बाद आरोपी जोगराज वहां से फरार हो गया। जोगराज और कुलदीप रिश्तेदारी में सांडू हैं। जख्मी कुलदीप सिंह को फरीदकोट के मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया है, उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

उधर, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जोगराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed