{"_id":"c18e56b8dfc7559dcc0d518f806ef98e","slug":"jewelery-and-cash-stolen-from-the-store-without-breaking-locks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना ताले तोड़े दुकान से जेवर और नगदी चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना ताले तोड़े दुकान से जेवर और नगदी चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुरा
Updated Wed, 06 Jan 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताले लगी ज्वैलर्स की दुकान के अंदर घुसकर चोरों ने सोने व चांदी के जेवर और 25 हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार ने पुलिस को शिकायत दी। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने राजपुरा पहुंचकर जांच की।
शहर की अति व्यस्त एमएलए रोड पर महालक्ष्मी ज्वेलर्स की दुकान करने वाले व्यक्ति नरेश कुमार ने बताया कि सोमवार रात वह दुकान पर ताले लगाकर घर गए थे। मंगलवार सुबह आकर देखा तो दुकान के बाहर शटर पर लगाए दोनों ही ताले उसी तरह लगे थे। पर शटर बीच में से थोड़ा टेढ़ा था।
उसने पड़ोस के दुकानदारों को इकट्ठा कर दुकान के ताले चाबी से खोलकर अंदर जाकर देखा तो दुकान से लगभग 35 तोले सोने के जेवर व लगभग 6 किलो चांदी के गहने तथा 25 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। कस्तूरबा पुलिस चौकी प्रभारी कर्मसिंह ने बताया कि दुकान के नजदीक ही लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।