{"_id":"57247deb4f1c1bc73ea91eb2","slug":"guru-granth-sahib-coarseness-youth-arrested-cases-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में नौजवान ने की गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटियाला में नौजवान ने की गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 30 Apr 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में बेअदबी के खिलाफ रोष जताते लोग, तैनात पुलिस और गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाभा-छीटांवाला रोड स्थित गांव ककराला में एक शराबी हालत में नौजवान ने अपने ही घर में रखी श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पोथियों साथ बेअदबी की। पुलिस के मुताबिक आरोपी जगमेल सिंह का कोई घरेलू विवाद चल रहा है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
गांव के लोगों ने बताया कि सुबह गांव की किसी महिला ने बताया कि जगमेल सिंह के घर के बाहर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पोथियां व शब्दार्थ जली हालत में पड़े हैं। इस पर गांव के लोगों ने इकट्ठे होकर पहले आरोपी नौजवान की जमकर पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के पता लगने के बाद आसपास के गांवों से भी सिख संगत इकट्ठा होना शुरू हो गई।
सूचना मिलते ही डीएसपी नाभा मनप्रीत सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गांव के लोगों को शांत कराया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। गांव के लोगों की ओर से इस बेअदबी के पश्चाताप के तौर पर शनिवार से गांव के गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड साहिब का पाठ आरंभ किया जाएगा। पुलिस इस मामले में किसी और व्यक्ति की संलिप्तता होने संबंधी भी जांच कर रही है। डीएसपी नाभा मनप्रीत सिंह ने कहा कि जगमेल सिंह ने शराबी हालत में वारदात को अंजाम दिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज करके गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मक्खू में भी बेअदबी
मक्खू (फिरोजपुर)। गांव बहक फत्तू (घुरकी) स्थित गुरुद्वारे में दस पावन स्वरूप, गुटके और अन्य धार्मिक दस्तावेजों की बेअदबी करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर गांव के लोग जमा हो गए। कांग्रेसी नेता इंद्रजीत सिंह जीरा भी गुरुद्वारे पहुंचे। सूचना मिलते ही जीरा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई ताकि गांव का माहौल खराब ना हो। जांच में पता चला कि गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले एक सप्ताह से बंद थे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले व्यक्ति का सुराग लगाने में पुलिस जुटी है। बताया जा रहा है कि इस गुरुद्वारे में एक साल में दो ग्रंथी बदले जा चुके हैं।