{"_id":"09ddfcdf0879456b8f8ad117d23cde17","slug":"government-school-from-tanks-and-ro-illegal-alcohol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल की टंकियों और आरओ से मिली अवैध शराब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी स्कूल की टंकियों और आरओ से मिली अवैध शराब
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Mon, 08 Jun 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का हलका जलालाबाद के गांव चक्क बलोचा (महालम) अवैध शराब के लिए बहुचर्चित है। सोमवार को यहां पुलिस ने छापामारी कर गांव के सरकारी स्कूल की टंकियों और आरओ सिस्टम से अवैध शराब बरामद की है। छापामारी के दौरान 20 हजार लीटर अवैध शराब बरामद की है।
जानकारी के अनुसार जिला फाजिल्का के एसपी (डी) गुरमीत सिंह की अगुवाई में गांव महालम में छापामारी की। इस अवसर पर उनके साथ डीएसपी अबोहर गुरभेज सिंह, थाना मंडी अरनीवाला के प्रभारी हरिंदर सिंह चमेली, थाना सदर प्रभारी फाजिल्का जगदीश कुमार, एक्साइज इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह भारी संख्या में पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
जब गांव में पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया तो पुलिस को गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल की पानी वाली टंकियों से शराब बरामद हुई, जो 1500 लीटर थी। इसके अलावा सरकारी आरओ सिस्टम में भी शराब बनाने के लिए डिग्गी बनाई थी। यहां से 20 हजार लीटर के करीब अवैध शराब मिली।
विज्ञापन
उधर, जिला शिक्षा अधिकारी हरी चंद ने कहा कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी। अगर कोई स्टाफ सदस्य इसमें शामिल हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।