फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Former Sarpanch of Kurukshetra kill him self in Patiala women arrested

नौ पन्नों का सुसाइड नोट: महिला ने बनाई अश्लील वीडियो... ब्लैकमेलिंग, पांच लाख भी दिए, पूर्व सरपंच ने दी जान

Thu, 19 Jun 2025 01:19 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Jun 2025 01:19 PM IST
सार

अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकियों से तंग आकर पूर्व सरपंच ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पूर्व सरपंच ने पंजाब के पटियाला में यह खौफनाक कदम उठाया है। 

विज्ञापन
Former Sarpanch of Kurukshetra kill him self in Patiala women arrested
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के पटियाला में हरियाणा के पूर्व सरपंच ने महिला और उसके साथी से तंग आकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। पूर्व सरपंच ने मरने से पहले 9 पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने दर्द की कहानी उजागर की है। वहीं आरोपी महिला और उसके साथी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकियों से तंग आकर पूर्व सरपंच ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई के साले व उसकी महिला साथी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र के एक गांव निवासी बलजीत सिंह (53) के रूप में हुई है। थाना जुल्कां पुलिस ने इस मामले में मृतक के चचेरे भाई कुरुक्षेत्र के गांव सिओसर निवासी राजेश कुमार की शिकायत पर उसके साले हरियाणा के कैथल के गांव भाणा निवासी रोहताश और उसकी महिला साथी कुरुक्षेत्र के गांव सिओसर निवासी करनैलो देवी के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन


राजेश ने पुलिस को शिकायत दी है कि 16 जून को बलजीत सिंह कार लेकर पंजाब के समाना में अपने दोस्तों को मिलने की बात कहकर घर से निकला था। वह शाम तक वापस नहीं आया। इसी बीच बलजीत सिंह ने अपने भाई को फोन कर बताया कि उसके आरोपी महिला के करनैलो देवी के साथ संबंध बन गए थे। इस दौरान करनैलो देवी ने धोखे के साथ उसके आपत्तिजनक वीडियो व फोटो ले लिए। बाद में इन फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की। बलजीत सिंह ने करनैलो देवी को पांच लाख रुपये दे दिए। इसके बाद करनैलो देवी दो लाख रुपये की और मांग करने लगी। इसमें बलजीत सिंह के भाई राजेश का साला रोहताश भी करनैलो का साथ दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश के अनुसार उसने बलजीत को समझाया कि घर लौट आए। इस मामले को सुलझाने की कोशिश की जाएगी। मंगलवार सुबह पटियाला पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि बलजीत सिंह का शव संगम पैलेस गुथमड़ा के पास पेड़ से लटका मिला है। राजेश ने बताया कि बलजीत सिंह की जेब से पुलिस को 9 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए उक्त दोनों आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed