फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Five Lakh rupees looted from a temple in Patiala of Punjab

पंजाब के पटियाला में लुटेरों का कारनामा, फर्जी सीबीआई अधिकारी बन मंदिर से पांच लाख रुपये लूटे

Thu, 18 Feb 2021 08:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Feb 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
Five Lakh rupees looted from a temple in Patiala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सीबीआई (केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो) अधिकारी बनकर पटियाला के गांव घड़ाम के शिव मंदिर पहुंचे लुटेरों ने बुधवार रात पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंदिर में गद्दीनशीन बाबा प्रेम गिरि ने बताया कि वह बुधवार रात अपने कमरे में आराम कर रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे कमरे के दरवाजे को किसी ने खटकाया। जब दरवाजा खोला तो चार लोग कमरे में घुस आए। उनमें से एक बाबा के पास बैठ गया।
विज्ञापन


तीन ने कमरे के स्टोर में घुसकर वहां रखी अलमारी को तोड़कर करीब पांच लाख की नकदी निकाल ली और फरार हो गए। बाबा के मुताबिक सभी आरोपियों ने मुंह ढके हुए थे और उनके पास डंडे थे। पूरी वारदात के समय आरोपियों के दो साथी बाहर खड़े रहे जो निगरानी कर रहे थे। जाते वक्त लुटेरे सीसीटीवी की स्क्रीन भी तोड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना जुल्कां व पुलिस चौकी रोहड़ जगीर की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना जुल्कां इंचार्ज इंस्पेक्टर हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया कि लुटेरे खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर अंदर दाखिल हुए थे।


मामले की जांच की जा रही है और जल्द लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा। मौके पर हलका सन्नौर के विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा भी पहुंचे। उन्होंने इस वारदात को लेकर पंजाब सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed