{"_id":"ba24cf154495f42f8842648301d607a5","slug":"five-hundred-rupees-for-a-janitor-was-killed-three-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ रुपये की खातिर किया था चौकीदार का कत्ल, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच सौ रुपये की खातिर किया था चौकीदार का कत्ल, तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Tue, 01 Dec 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नदामपुर में सरकारी नर्सरी के चौकीदार के कत्ल के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने तीन नौजवानों को काबू किया है। इन्होंने चौकीदार को महज पांच सौ रुपये की खातिर मौत के घाट उतार दिया था।
एसएसपी प्रितपाल सिंह थिंद ने ने बताया कि गांव नदामपुर की जंगलात महकमे की नर्सरी में बतौर चौकीदार कार्यरत 70 वर्षीय दौलत राम का 2 नवंबर को तेजधार हथियारों से सिर पर वार करके कत्ल कर दिया गया था। वारदात को अंजाम देने वालों ने चौकीदार का कत्ल करने के बाद उसकी जेब से पांच सौ रुपये तथा जरूरी कागजात निकाल लिए थे।
मृतक के लड़के सुखविंदर सिंह के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच में जुटे एसपी जसकिरनजीत सिंह तेजा, डीएसपी कृष्ण कुमार पेंथे, डीएसपी गुरप्रीत सिंह ढींढसा और थाना भवानीगढ़ के प्रभारी दलवीर सिंह ने इस कत्ल मामले की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पप्पू सिंह, जसप्रीत सिंह तथा गुरसेवक सिंह निवासी मानसा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि जसप्रीत सिंह अपने दोस्त पप्पू सिंह और गुरसेवक सिंह के साथ राजपुरा में ट्रक खाली करके लौटा था। रास्ते में दलजीत ढाबा के समीप गांव हरदितपुरा रुके थे और वहीं पर इन्होंने आपस में सलाह करके पैदल जा रहे चौकीदार का कत्ल किया था। तीनों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।