{"_id":"57a6127a4f1c1b8f3a2b9878","slug":"female-officer-and-son-of-hooliganism-cantor-driver-assaulted-car-broken-glass-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अधिकारी और उसके बेटे ने दिखाई गुंडागर्दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला अधिकारी और उसके बेटे ने दिखाई गुंडागर्दी
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 06 Aug 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला के फव्वारा चौक में शनिवार दोपहर एक महिला अधिकारी व उसके बेटे ने गुंडागर्दी दिखाई। आल्टो कार में दोनों मां-बेटा जा रहे थे। पीछे से आ रहे एक कैंटर की हल्की सी साइड लगने से कार का साइड वाला शीशा टूट गया। महिला अधिकारी के बेटे ने पहले तो कैंटर चालक से मारपीट की, उसे अपशब्द कहे और फिर उसके कैंटर का आगे का शीशा तोड़ डाला। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने में ले जाया गया। जहां पर खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
मामले के जांच अधिकारी संबंधित लाहौरी गेट थाना के एएसआई तेजिंदर सिंह ने बताया कि सेबों से लदा एक कैंटर दोपहर करीब 12 बजे फव्वारा चौक से जा रहा था। इसी बीच कैंटर की साइड एक आल्टो कार में लग गई, जिससे कार का साइड शीशा टूट गया। कार में एक महिला अधिकारी और उसका बेटा बैठे थे। गुस्से में आकर महिला अधिकारी के बेटे ने पहले तो कैंटर चालक को गालियां निकालीं, फिर उसे थप्पड़ मारे। साथ ही उसके कैंटर का आगे का शीशा तोड़ डाला। इस लड़ाई-झगड़े के कारण फव्वारा चौक में बुरी तरह से ट्रैफिक जाम हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत थाने को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को थाने में लाई।
महिला अधिकारी ने कांग्रेसी लीडर से लगवाई सिफारिश
यहां पर भी महिला अधिकारी व उसका बेटा चुप नहीं बैठे। पुलिस पर दबाव डालने के लिए उन्होंने एक कांग्रेसी नेता से थाने में फोन कराया। जब फिर भी दाल नहीं गली, तो कैंटर चालक के साथ समझौता करके उसे हुए नुकसान के लिए पैसे दे दिए और साथ ही अपनी गलती भी मानी।