{"_id":"578e032e4f1c1b1d7fc4b531","slug":"farmer-commits-suicide-buried-in-debt-farmer-suicides-suicide-by-consuming-poison-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के कर्ज में दबे किसान ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों के कर्ज में दबे किसान ने की खुदकुशी
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 19 Jul 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जुल्कां के अधीन पड़ते गांव इसरहेडी में एक किसान ने जहरीली चीज खाकर खुदकुशी कर ली। किसान पर लाखों रुपये का बैंकों का कर्ज था, जिसे वह उतार नहीं पा रहा था और मानसिक तौर पर परेशान रह रहा था। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले में जांच कर रही थी।
इस संबंधित जत्थेदार भोला सिंह इसरहेड़ी ने बताया कि उनके गांव के किसान जसविंदर सिंह (42) पुत्र गुरदियाल सिंह ने कर्ज से तंग आकर जहरीली चीज निगल ली थी। उसे इलाज के लिए अंबाला के अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई है। जसविंदर सिंह के पास पांच एकड़ जमीन थी। इस जमीन पर उसने उसने अलग-अलग बैंकों, कोआपरेटिव सोसायटी और साहूकारों से तकरीबन 15 लाख रुपये का लोन ले रखा था।
यह लोन उसने खेतीबाड़ी और अपनी लड़की की शादी के लिए लिया था। यह शादी उसने कुछ समय पहले ही की थी। लेकिन बाद में वह यह लाखों का कर्ज नहीं उतार पाया और मानसिक तौर पर काफी परेशान रहने लगा था। इसी परेशानी की हालत में उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। पुलिस खबर लिखे जाने तक मामले में कार्रवाई कर रही थी।