फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   double murder in patiala

ससुर-दामाद का किरच मारकर कत्ल

Thu, 14 May 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाभा/पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, नाभा/पटियाला Updated Thu, 14 May 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
थाना भादसों के अधीन पड़ते गांव नौहरा के पास बुधवार रात एक तांत्रिक और उसके दामाद की किरच मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक तांत्रिक ने एक लड़की को उसके घर से भगाकर शादी करा दी
विज्ञापन
थी, जिससे लड़की के परिजन नाराज थे। उन्होंने ही दोनों की हत्या की है।


पुलिस ने लड़की के पिता और उसके दो भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।



थाना भादसों के इंचार्ज राजविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि बुधवार रात नौहरा-चौदां रोड पर टिब्बे के पास खून से लथपथ दो लाशें मिली। शवों के पास एक बाइक  भी पड़ी थी। मृतकों की पहचान जीत सिंह (62) निवासी गांव कंगनवाल जिला संगरूर और उसके दामाद काला सिंह (35) निवासी गांव चौदां जिला संगरूर के तौर पर हुई है।



जीत सिंह के लड़के लक्ष्मण सिंह ने बयान दिया है कि उसका पिता तांत्रिक था। हाल ही में उनके पास माघी गांव से एक लड़का आया था, जिसने बताया कि उसका एक लड़की से अफेयर है। जीत सिंह ने लड़की को घर से भगाकर लड़के से शादी करा दी।




इस बात से लड़की के पिता छिंदा और उसके दोनों बेटे बंटी व सतनाम सिंह काफी नाराज थे। छिंदा को लग रहा था कि तांत्रिक ने टोना करके उसकी लड़की को अपने वश में कर लिया और लड़के के साथ शादी करा दी। इस रंजिश में लड़की के पिता और उसके दोनों लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने छिंदा और उसके दोनों बेटों निवासी गांव त्रैं के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed