{"_id":"79f9d4b57587981069e5e50fa9d1d060","slug":"daughter-with-boyfriend-murdered-mother-buried-at-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने प्रेमी के साथ मां का कत्ल कर घर में दफनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी ने प्रेमी के साथ मां का कत्ल कर घर में दफनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 08 Jun 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जुल्कां के अधीन पड़ते गांव मलकपुर कंबोआं में एक बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां का कत्ल करके उसकी लाश घर में दफना दी। पुलिस ने लाश को बरामद करके आरोपी बेटी व उसके प्रेमी को काबू कर लिया है। उनके खिलाफ हत्या, सबूतों को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
बलराम पुत्र लाल चंद निवासी गांव मलकपुर कंबोआं थाना जुल्कां ने पुलिस के पास बयान दिया है कि वह काम के सिलसिले में जगाधरी (हरियाणा) गया हुआ था। उसका दूसरा भाई और पिता भी काम के सिलसिले में बाहर गए थे।
6 जून को कई फोन करने पर भी मां ने नहीं उठाया। 7 जून को उसने अपनी बहन सोनिया (22) को फोन किया। बहन ने बताया कि मां शकुंतला देवी (50) घर से 55 हजार रुपये लेकर फरार हो गई है। वह तुरंत घर पहुंचा तो पाया कि घर के आंगन में एक जगह नए सिरे से लीपा पोती की गई।
विज्ञापन
पूछने पर बहन सोनिया कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। भाई बलराम को शक हुआ, क्योंकि उसे पता था कि बहन के पड़ोस में ही रहने वाले कुलविंदर सिंह उर्फ रेडू नाम के एक नौजवान से प्रेम संबंध हैं।
मां अकसर सोनिया को कुलविंदर के साथ मिलने से रोकती थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो सोनिया ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
सोनिया ने पूछताछ में माना कि 5 जून की रात को उसने मां को खाने में नींद की गोलियां डाल कर दे दी। बेहोश होने पर प्रेमी के साथ मिलकर उसका गला घोंट कर मार डाला।
सबूत मिटाने के चक्कर में दोनों ने मिट्टी का तेल डालकर शकुंतला देवी को जलाने की भी कोशिश की। फिर उन्होंने अधजली लाश को घर में ही गड्ढा खोद कर दफना दिया। पुलिस ने आरोपी बेटी व उसके प्रेमी को काबू कर लिया है।