{"_id":"18937774789acbef703a98891f6f71d6","slug":"clothing-store-theft-of-thousands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान से हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़े की दुकान से हजारों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Fri, 22 Jan 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार देर रात चोर एक कपड़े की दुकान का शटर तोड़कर हजारों की चोरी करके ले गए। शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातों से जहां शहरवासी खौफजदा हैं, वहीं पुलिस की कार्रवाई पर भी सवालिया निशान लग गया है।
घनी आबादी वाले इलाके सुनामी गेट में स्थित रीया इंपोरियम को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान के मालिक पुरुषोत्तम दास के मुताबिक चोर दुकान की तीसरी मंजिल का शटर तोड़कर घुसे और दुकान में पड़े करीब 70 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। दुकान में पड़े कपड़े बिखरे हुए थे जिसकी कीमत का अंदाजा लगाना मुश्किल है।
बता दें कि शहर में कुछ ही दिनों के भीतर चोरी की यह चौथी वारदात है। इससे पहले एक मोबाइल की दुकान, ज्वेलर और सुनामी गेट क्षेत्र में ही एक रात एक साथ चार दुकानों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। चोरी की बढ़ रही वारदातों से दुकानदारों तथा लोगों में पुलिस की कार्रवाई के प्रति रोष है।
विज्ञापन
डीएसपी गगनदीप भुल्लर का कहना है कि चोरी की घटनाओं के मद्देनजर शहर में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस प्रशासन लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है।