फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Central prison, prisoner, attempted suicide, Patiala,

सेंट्रल जेल में कैदी ने की खुदकुशी की कोशिश

Sat, 07 May 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 07 May 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
 Central prison, prisoner, attempted suicide, Patiala,
आत्महत्या की कोश‌िश - फोटो : Demo Pic
सेंट्रल जेल में मर्डर के केस में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी ने परने की मदद से जंगले के साथ लटक कर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि ऐन वक्त पर जेल कर्मचारियों ने उसे देख लिया, जिससे कैदी की जान बचा ली गई। जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर त्रिपड़ी थाना पुलिस ने कैदी के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है। त्रिपड़ी थाना पुलिस के मुताबिक कैदी हरजीत सिंह निवासी रामपुरा मोहल्ला जगरांव जिला लुधियाना जेल की चक्की में बंद था। वह चक्की से बाहर निकलकर किसी दूसरे बैरक में जाना चाहता था इसलिए वह मानसिक तौर पर परेशान था। इसी हालत में परने की मदद से उसने चक्की की खिड़की के जंगले के साथ लटक कर आत्महत्या करने की कोशिश की। जेल कर्मचारियों ने कैदी को सुसाइड की कोशिश करते देख लिया और उसे बचा लिया। कैदी को तुरंत जेल अस्पताल ले जाया गया। जहां अब उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed