{"_id":"cce0619f93761f213c69099c84f3c29a","slug":"car-and-bus-collision-grueling-eight-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और बस की भीषण टक्कर, आठ जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार और बस की भीषण टक्कर, आठ जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 09 Jun 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
पटियाला-सरहिंद रोड पर गांव बारन के नजदीक कार और बस की भीषण टक्कर में आठ लोग जख्मी हो गए। घायलों में कार सवार दो महिलाओं के अलावा कार चालक और बस का ड्राइवर व सवारियां शामिल हैं।
घायलों को राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया है। खबर लिखे जाने तक फग्गन माजरा चौकी पुलिस ने बस के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
चौकी इंचार्ज गुलजार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक प्राइवेट बस पटियाला से सरहिंद की तरफ जा रही थी। गांव बारन के पास जैसे ही एक स्विफ्ट कार अकाली मजारियां गांव से मेन रोड पर चढ़कर सरहिंद की तरफ जाने लगी, तो सामने से तेज रफ्तार से आ रही प्राइवेट बस के चालक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।
यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई पलटियां खाते हुए उल्टी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक कर्मदीन (35) निवासी मानसा व इसमें सवार दो महिलाओं को बाहर निकाल कर निजी वाहनों के जरिये अस्पताल भेजा। बस का चालक हरबंस सिंह उर्फ राजू व बस में सवार चार सवारियों के भी मामूली चोटें लगी।
विज्ञापन
बाकी सवारियां हादसे में बाल-बाल बच गईं। पुलिस ने बस चालक खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।