फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Business, loss, drug smuggler, Punjab, Supply Market, Patiala

बिजनेस में नुकसान की भरपाई को बन गए ड्रग स्मगलर

Sun, 24 Apr 2016 03:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 24 Apr 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
Business, loss, drug smuggler, Punjab, Supply Market, Patiala
क्राइम - फोटो : डेमो फोटो
टूर एंड ट्रेवलिंग के बिजनेस में नुकसान हुआ तो इसकी भरपाई और कुछ दिनों में ही अमीर बनने के लालच में ड्रग स्मगलर बन गए। सोचा कि पंजाब में ड्रग्स की मांग ज्यादा है, इसलिए राज्य के विभिन्न जिलों में सप्लाई करनी शुरू कर दी। पटियाला पुलिस ने दिल्ली व हरियाणा के जिन पांच आरोपियों को नशे और भारतीय व विदेशी पासपोर्ट के साथ पकड़ा है। उनसे पूछताछ में यह अहम खुलासे हुए हैं। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि आरोपी संदीप खरब, पंकज कुमार, गुरविंदर सिंह ट्रेवल एजेंट हैं और लोगों के विभिन्न तरह के विदेशों के वीजा लगवाते हैं। उन्होंने इस काम के लिए एसटीडब्ल्यू नाम पर दफ्तर व रेस्टोरेंट पीरा गढ़ी रोड नजदीक उत्तम नगर मेट्रो रेलवे स्टेशन नई दिल्ली में खोला हुआ है। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि संदीप सिंह जो 2005 से लेकर अब तक टूर एंड ट्रेवलिंग का काम करता रहा है।
विज्ञापन

वह स्विट्जरलैंड, सिंगापुर, मलयेशिया, थाइलैंड, मकाओ में जाता रहा है। आरोपी विकास शर्मा उर्फ विक्की 2010 में जार्जिया में गया था और वहां छह साल रहा था। उसने दुबई में कंस्ट्रक्शन का काम किया है। गुरिंदर सिंह उर्फ गुरी भी थाइलैंड, चीन में टूर एंड ट्रेवल का काम करता रहा है। अब इनका बिजनेस में नुकसान हो रहा था और किसी अन्य कामकाज की तलाश में थे। इसी दौरान इनके संपर्क में आरोपी विकास शर्मा उर्फ विक्की, सुखविंदर सिंह उर्फ अशोक और दीपक निवासी रोहतक आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

उन्होंने कहा कि पंजाब में ड्रग्स की बहुत मांग है और वह वहां काफी महंगे दामों पर बिकती है। आप लोग हमारे साथ काम करो, तुम्हारा बिजनेस में नुकसान पूरा करवा देंगे। इसके बाद यह सभी मिलकर ड्रग स्मगलिंग, ट्रेवलिंग एजेंट और रेस्टोरेंट का काम करने लगे। पुलिस ने उक्त पांचों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जबकि इस गैंग का अहम सरगना दीपक निवासी रोहतक अभी फरार है। जिसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके 25 अप्रैल तक का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed