{"_id":"575aec954f1c1b23379c65d2","slug":"atm-gang-arrest-5-arrest-crime-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट और एटीएम तोड़ने वाले गैंग का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट और एटीएम तोड़ने वाले गैंग का पर्दाफाश
ब्यूरो,अमर उजाला/संगरूर
Updated Fri, 10 Jun 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
पुलिस ने लूटपाट एवं एटीएम तोड़ने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए पांच सदस्यों को हथियारों सहित पकड़ा है।
एसएसपी प्रितपाल सिंह थिंद ने बताया कि पुलिस टीम ने लखमीरवाला रोड नकटा की तरफ ड्रेन के पास बैठे किसी लूट की योजना बना रहे गिरोह के सरगना जसविंदर सिंह, गुरमीत सिंह मोगली निवासी सुनाम, सतगुर सिंह निवासी छाजली, गुरसेवक सिंह वासी नमोल, कुलदीप सिंह निवासी नमोल को काबू करके इनसे एक पिस्तौल 315 बोर, एक पिस्तौल 12 बोर तथा अन्य हथियार बरामद किए।
इसके अलावा पुलिस ने इनसे एक कार एस्टीम, चार मोटरसाइकिल, एक स्कूटर और एक जेन कार भी बरामद की हैं। इन सभी के खिलाफ पहले भी सुनाम तथा भवानीगढ़ थानों में मामले दर्ज हैं। मौके पर डीएसपी (डी) राजविंदर सिंह रंधावा, सीआईए इंचार्ज सतनाम सिंह, थानेदार विजय कुमार मौजूद थे।