फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Accused of cheating using Manish Sisodia old number arrested in Patiala

मनीष सिसोदिया के पुराने नंबर से ठगी: खुद को बताता था सिसोदिया का करीबी, हरियाणा का शातिर पंजाब में गिरफ्तार

Wed, 09 Jul 2025 06:52 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 09 Jul 2025 06:52 PM IST
सार

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम के पुराने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर ठगी करने वाले गिरोह का सरगना पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा का रहने वाला है और सिसोदिया के पुराने मोबाइल नंबर लोगों को फोन कर खुद को उनका करीबी बताता था। 

विज्ञापन
Accused of cheating using Manish Sisodia old number arrested in Patiala
आरोपी के बारे में जानकारी देते एसएसपी वरुण शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पुराने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके उनका करीबी होने का भ्रम पैदा करके ठगी से पैसा बनाने की फिराक में लगे एक ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पटियाला पुलिस ने इसके सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जाली जमानत बांड और जाली दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का सरगना भी रहा है। 

विज्ञापन


एसएसपी वरुण शर्मा ने बुधवार को पटियाला की पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस ने 19 जून को लाहौरी गेट थाने में मामला दर्ज कर एक ऐसे ठग गिरोह का पर्दाफाश किया था, जो विभिन्न अदालतों में आदतन अपराधियों के लिए फर्जी बेल बांड और जाली दस्तावेज तैयार करके जमानतें दिलाने का काला कारोबार कर रहे थे। जब इस गिरोह के सरगना जय किशन भारद्वाज निवासी संतोष कॉलोनी, धारूहेड़ा, जिला रेवाड़ी, हरियाणा को गिरफ्तार कर उसके 5 फोन जब्त कर पूछताछ की गई, तो पुलिस को उसके और भी बड़े ठग होने के सबूत मिले।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि उक्त आरोपी ने अपने सूत्रों के माध्यम से वोडाफोन कंपनी का नंबर प्राप्त किया था, जिसका इस्तेमाल कभी दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया करते थे। जब पुलिस ने आरोपी से बरामद नंबरों की फॉरेंसिक जांच करवाई, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोपी जय किशन ने मनीष सिसोदिया का करीबी होने का भ्रम पैदा करने और प्रभाव जमाने के लिए इस नंबर का इस्तेमाल किया। इस नंबर के जरिये आरोपी ने पंजाब की राजनीतिक हस्तियों, विधायकों और सरकारी अधिकारियों को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर संपर्क करने की कोशिश की। वह कई लोगों को अपने जाल में फंसाकर पैसे कमाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अभी तक कामयाब नहीं हो पाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि यह ठगी करने वाला गिरोह है और इसका सरगना जय किशन इससे पहले हरियाणा में एक महिला से फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लाखों रुपये की ठगी कर चुका है, जिसमें उसे तीन साल की सजा भी हुई थी। सरगना जय किशन ने अपनी चैट में खुद को दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री का करीबी बताया था और ठगी करने की साजिश रची थी। आरोपी ने वोडाफोन में अपने किसी करीबी की मदद से यह नंबर हासिल किया था। इसकी भी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed