{"_id":"5707e7744f1c1b906cc8114d","slug":"accident-student-injured-protest-mandi-gobindgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी, रीढ़ की हड्डी टूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी, रीढ़ की हड्डी टूटी
ब्यूरो,अमर उजाला/मंडी गोबिंदगढ़
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर धरना देते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमलोह रोड स्थित देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर एलएलबी अंतिम वर्ष की छात्रा रवनीत कौर निवासी गांव सलाणा को वीरवार शाम एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
गंभीर हालत में रवनीत कौर को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं हादसे में एक अन्य छात्रा को भी मामूली चोट आई हैं। हादसा तब हुआ जब रवनीत अपने सहेलियों के साथ सड़क किनारे जा रही थी। पीछे से आ रहे एक छोटा हाथी वाहन ने तेज रफ्तार के साथ लड़कियों को टक्कर मार दी। हादसे से रवनीत की रीढ़ की हड्डी टूट गई है।
वहीं हादसे के बाद भड़के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी के बाहर शुक्रवार को अमलोह-गोबिंदगढ़ मार्ग पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना दे दिया और सड़क पर एक घंटे तक जाम लगाकर रखा। विद्यार्थी सड़क पर बैरीकेड लगवाने और जेब्रा क्रासिंग की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई अमलोह पुलिस के एडिशनल एसएचओ नरिंदर कुमार धरनास्थल पर पहुंचे और विद्यार्थियों को शांत करवाया।
उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी मांग को पूरा करने का भरोसा दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले वाहन चालक हरमेश सिंह निवासी भगड़ाना जिला फतेहगढ़ साहिब के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जख्मी लड़की अभी कोई भी बयान देने के समर्थ नहीं है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।