{"_id":"5a1eed4d4f1c1b68678bed56","slug":"61511976269-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप न्यूज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप न्यूज
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तांत्रिक ने महिला से लगातार दो दिन किया रेप
परेशानियां दूर करने के लिए घर में बुलाया था, पति को बहाने से भेजा बाहर
बाद में पीड़िता को जान से मारने की दी धमकी
आरोपी तांत्रिक खिलाफ केस दर्ज, फिलहाल गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
परेशानियां दूर करने के लिए पूजा के लिए घर में बुलाए तांत्रिक ने पति को बहाने से बाहर भेजकर पत्नी से रेप किया। यह सिलसिला दो दिन तक चलता रहा। पीड़िता को तांत्रिक ने जान से मारने की भी धमकियां दीं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ रेप, साजिश रचने और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
मामले की जांच अधिकारी थाना सिविल लाइन की एएसआई ललिता शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला का पति सुनियार का काम करता है। वह गांव में अपनी संपत्ति बेच कर यहां पटियाला में किराए पर घर लेकर रह रहे थे। परिवार में पैसों की तंगी चल रही थी। इसी बीच पीड़ित महिला का पति आरोपी तांत्रिक विनय शर्मा निवासी दीप नगर पटियाला के संपर्क में आया। आरोपी ने उसे झांसा दिया कि वह पूजा करके उसकी सारी परेशानियां दूर कर देगा। पीड़ित महिला के मुताबिक उसके पति ने आरोपी तांत्रिक को 18 नवंबर को पूजा के लिए घर बुला लिया। तांत्रिक उनकी टांगों पर धागे बांध कर कुछ पढ़ने लगा। थोड़ी देर बाद आरोपी ने महिला के पति को बहाने से बाहर भेज दिया और पीछे से महिला के साथ रेप किया। अगले दिन 19 नवंबर को फिर से उसने महिला से रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां देता रहा। आरोपी ने एक तो महिला से रेप किया, वहीं दूसरी तरफ पूजा करने के लिए उसके पति से 65 हजार रुपये भी ले लिए। पीड़ित महिला ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर पति को सारी बात बताई और मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने अब आरोपी तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी आरोपी फरार है।