फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पुलिस मुलाजिम खिलाफ केस दर्ज

पुलिस मुलाजिम खिलाफ केस दर्ज

Sat, 10 Feb 2018 04:52 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुलाजिम खिलाफ केस दर्ज
पुलिस मुलाजिम ने एसएसपी और डीसी को दीं गालियां
विज्ञापन

-कहा, पुलिस मुलाजिम होने के बावजूद उसके साथ हो रहा है अन्याय
-वायरल वीडियो में कहा-कहीं उसे भी राजोआना जैसा काम न करना पड़ जाए
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
डीसी दफ्तर में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे 36 बटालियन के हवलदार अमरीक सिंह द्वारा सरेआम एसएसपी और डीसी को गाली-गलौच करने का मामला सामने आया है। साथ ही उसने कुछ और गलत शब्दावली का भी इस्तेमाल किया, जिसकी वीडियो वायरल हो गई है। संबंधित त्रिपड़ी थाना पुलिस ने आरोपी हवलदार अमरीक सिंह 36 बटालियन के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस के पास गुरदर्शन चमेली निवासी गली नंबर एक विर्क कालोनी पटियाला ने बयान दिया है कि वह डीसी दफ्तर में सेवादार लगा हुआ है। सात फरवरी को शाम करीब चार बजे आरोपी पुलिस मुलाजिम अमरीक सिंह डीसी दफ्तर में आया और उसने डीसी व एसएसपी को गाली गलौच करने लगा। रोकने पर वह सेवादार के गले पड़ गया। पुलिस ने इस बयान के आधार आरोपी पुलिस मुलाजिम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी (सिटी) केसर सिंह ने कहा कि आरोपी पुलिस मुलाजिम का डीसी दफ्तर में कोई केस पेंडिंग हैं, जिसे लेकर वह गुस्से में है। इसी केस को लेकर वह डीसी दफ्तर में आया था और वहां गुस्से में गालियां निकाल दीं। फिलहाल केस क्या है, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

आरोपी पुलिस मुलाजिम अपनी वायरल वीडियो में कह रहा है कि हमने तो विकी गौंडर को ठोक दिया। अपनी पर आ गए, तो दुखी होकर डीसी और एसएसपी को न ठोकना पड़ जाए। उसे दुखी होकर कहीं यह काम न करना पड़ जाए। आगे कहा है कि एक पुलिस मुलाजिम होने के बावजूद उसके साथ धक्का हो रहा है। अगर उसको इंसाफ न मिला, तो उसको दुखी होकर राजोआना जैसा काम करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed