फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   मर्डर केस

मर्डर केस

Wed, 29 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
मर्डर केस
पटियाला में युवक का तेजधार हथियार से कत्ल
विज्ञापन

शरीर पर छह वार, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
बाबा दीप सिंह नगर में एक युवक का तेजधार हथियार से वारकर कत्ल कर दिया गया। युवक के गुप्तागों, मुंह, गले और छाती पर छह वार किए गए हैं। युवक डीजे का काम करता था। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि बाबा दीप सिंह नगर में किराए के मकान में रहने वाला नाहिद खान (32) डीजे का काम करता था। उसके साथ बेंगलूरू की एक युवती लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वह आर्केस्ट्रा में काम करती है। वह वारदात के समय काम के सिलसिले में कोलकाता गई हुई थी। युवक घर पर अकेला था। पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात अज्ञात लोग घर में आए। उन्होंने युवक का तेजधार हथियार से वार कर कत्ल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी घर की बाहर से कुंडी लगा गए। सुबह आसपड़ोस के लोगों को शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां खून से लथपथ युवक की लाश पड़ी थी।
विज्ञापन


युवक के कई लड़कियों से थे संबंध
सूत्रों के मुताबिक अब तक जांच में सामने आया है कि मृतक के कई लड़कियों से संबंध थे। हो सकता है कि किसी लड़की के परिवार वालों ने युवक से बदला लेने के लिए इस कत्ल को अंजाम दिया हो। पुलिस ने इस एंगल से जांच को आगे बढ़ा दिया है। फिलहाल थाना अर्बन अस्टेट में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का पर्चा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed