फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   35 lakh fraud, fraudulent pretext of sending US, on the cases of four people, not arrest, Patiala

अमेरिका भेजने का झांसा देकर 35 लाख की धोखाधड़ी

Sun, 15 Jan 2017 03:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 15 Jan 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
35 lakh fraud, fraudulent pretext of sending US, on the cases of four people, not arrest, Patiala
Fraud - फोटो : डेमो फोटो
अमेरिका भेजने का झांसा देकर पटियाला के एक व्यक्ति से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के साथ उसकी शादी वहां की स्थाई रेजीडेंट बताकर एक फर्जी महिला से कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, पर इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


सिमरनजीत सिंह निवासी गांव पंजेटा जिला पटियाला ने सिविल लाइन थाना पुलिस के पास बयान दिया कि वह अमेरिका जाकर बसना चाहता था। इस दौरान वह रणजीत सिंह निवासी गांव संघेडा बटाला, हरजीत सिंह, भुपिंदर सिंह के संपर्क में आया। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को झांसा देकर उसकी शादी करमवीर कौर निवासी अमृतसर से करा दी। 
विज्ञापन


आरोपियों ने कहा कि वह अमेरिका की परमानेंट रेजीडेंट है। साथ ही उसे अमेरिका भेजने के लिए 35 लाख रुपये ले लिए। बाद में न शिकायतकर्ता को विदेश भिजवाया गया और न मांगने पर उसके पैसे वापस किए। पुलिस ने इस बयान के आधार पर करमवीर कौर समेत चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed