फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   जेल अधिकारियों पर लगाए आरोप

जेल अधिकारियों पर लगाए आरोप

Tue, 28 Aug 2018 10:29 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
जेल अधिकारियों पर लगाए आरोप
हवालाती ने कहा-जेल में अफसर करते हैं टार्चर
विज्ञापन

कहा, जेल अधिकारी उससे पैसे की कर रहे हैं मांग
एडिशनल सेशन जज ने हवालाती को संगरूर जेल शिफ्ट किया
सरकारी अस्पताल से हवालाती का इलाज कराने के आदेश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
पटियंाला। पटियाला में एडिशनल सेशन जज कमलजीत सिंह लांबा की अदालत में भुक्की तस्करी के चल रहे एक केस में मंगलवार को जब पुलिस ने पटियाला जेल से हवालाती विशाल सिंह उर्फ बीसी उर्फ बगा निवासी गांव जाहलांखुर्द पटियाला को पेश किया, तो हवालाती ने जज को जेल अधिकारियों के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी। इस शिकायत में हवालाती ने जेल के सुपरिंटेंडेंट व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट खिलाफ उसे टार्चर करने के आरोप लगाए। साथ ही आरोप लगाया कि दोनों जेल अधिकारी उससे पैसे की मांग कर रहे हैं।
शिकायत में हवालाती विशाल सिंह ने लिखा है कि उसे जेल में मारा-पीटा जाता है। उसके शरीर के पिछले हिस्से पर नील पड़ गए हैं। हवालाती की ओर से अदालत में सीनियर वकील दर्शन सिंह नाभा पेश हुए। एडवोकेट दर्शन सिंह नाभा ने बताया कि कोर्ट में जो शिकायत हवालाती ने दी है, उस लिखित शिकायत की कार्रवाई धारा 156 (3) सीआरपीसी के तहत करने के आदेश दिए हैं। हवालाती की मांग पर उसे पटियाला जेल से संगरूर जेल शिफ्ट करने के भी अदालत ने आदेश दे दिए हैं। साथ ही एडीशनल सैशन जज ने इस लिखित शिकायत पर अगली कार्रवाई करने के लिए चीफ जुडीशियल मेजिस्ट्रेट पूनम बांसल को जांच करने के आदेश दे दिए हैं। चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट ने हवालाती का मेडिकल व इलाज कराने के लिए उसे सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर जेल सुपरिंटेंडेंट राजन कपूर ने कहा कि जेल के हवालाती की ओर से जो आरोप लगाए गए हैं, उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है। पता करने के बाद ही वह इस बारे में कुछ कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed