फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   रोपी फरार

रोपी फरार

Sat, 21 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
रोपी फरार
शराब तस्करी का आरोपी पुलिस मुलाजिम को धक्का मारकर फरार
विज्ञापन

अदालत में पेश करने के बाद मेडिकल कराने अस्पताल ले गए थे मुलाजिम
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। शराब तस्करी का आरोपी नाभा के सिविल अस्पताल से पुलिस मुलाजिम को धक्का मार कर फरार हो गया। पुलिस मुलाजिम शराब तस्करी के आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद उसका मेडिकल कराने अस्पताल लाया था। कोतवाली नाभा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

हवलदार राजा सिंह ने बयान दिया है कि हरनूर सिंह निवासी गांव लुबाना करमू को थाना बख्शीवाला पुलिस ने 19 अप्रैल 2018 को शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा था। इसके बाद उसे नाभा की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल में बंद करने का आदेश दिया था। इसके मद्देनजर ड्यूटी पर तैनात हवलदार राजा सिंह एक अन्य पुलिस मुलाजिम केसर सिंह के साथ आरोपी का मेडिकल कराने उसे नाभा के अस्पताल ले गया। जहां आरोपी लोगों की भीड़ का फायदा उठाकर हवलदार राजा सिंह को धक्का मार कर फरार हो गया। खबर लिखे जाने तक शराब तस्करी के आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed