{"_id":"5a85b96b4f1c1b8e238b8af9","slug":"31518713195-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकखाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाकखाना
Updated Thu, 15 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग ने डाकखाने में किया हंगामा
डाकखाने के स्टाफ पर डेढ़ लाख रुपये हड़पने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
शेरांवाला गेट स्थित पोस्टऑफिस में वीरवार को एक बुजुर्ग ने हंगामा कर दिया। खालसा मोहल्ला के रहने वाले इस बुजुर्ग इंद्रपाल सिंह ने पोस्टऑफिस के कुछ स्टाफ पर आरोप लगाए कि उन्होंने उनकी दो पास बुक गुम करके डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए।
बुजुर्ग ने बताया कि उन्होंने अपनी व अपनी लड़कियों के नाम पर फिक्स डिपॉजिट कराए हुए हैं। फिक्स डिपाजिट कई कापियों में हैं और सारी कापियां वह समय-समय पर रिन्यू कराते रहते हैं। इनमें से 75-75 हजार रुपये की दो कापियां 27 मार्च 2017 को रिन्यू कराने के लिए दी थीं। यह दोनों कापियां गुम करके उसमें जमा 75-75 हजार रुपये हड़प लिए गए। कई बार डाकखाने के अधिकारियों को इस संबंधी शिकायत की लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। हर बार उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि जल्द ही कापियां मिल जाएंगी। मामले में वकील के जरिए डाकखाने को लीगल नोटिस भी भेजा दिया बावजूद इसके इंसाफ नहीं मिला। बुजुर्ग ने मांग की कि डाकखाने की अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और साथ ही मामले में लिप्त स्टाफ को बदला जाए।
उधर पोस्ट आफिस की अधिकारी रश्मि ने कहा कि बुजुर्ग की कापियां उन्हीं से गुम हुई हैं। कई बार उनको कहा कि वह डुप्लीकेट कापियों के लिए अप्लाई करें लेकिन बुजुर्ग ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने साफ किया कि बुजुर्ग के पैसों का गबन नहीं हुआ। सारा पैसा बुजुर्ग के खाते में ही है। सारे आरोप बेबुनियाद हैं।