{"_id":"5a856b994f1c1ba32a8b78f1","slug":"31518693273-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालाती पुलिस वाले पर हमला करके अस्पताल से भाग निकला, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवालाती पुलिस वाले पर हमला करके अस्पताल से भाग निकला, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Thu, 15 Feb 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
arrested
पटियाला की सेंट्रल जेल से सरकारी राजिंदरा अस्पताल में इलाज के लिए लाया हवालाती साथ आई पुलिस टीम पर हमला कर फरार हो गया। हालांकि पुलिस मुलाजिमों ने उसे कुछ देर बाद ही अस्पताल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप से काबू कर लिया। इससे पहले उक्त हवालाती ने पुलिस टीम को खूब दौड़ाया। अकेला हवालाती ही तीन मुलाजिमों की पुलिस टीम पर भारी पड़ गया।
सरकारी राजिंदरा अस्पताल पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई जपनाम सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन में बीती 6 फरवरी को एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के एक केस में इन दिनों पटियाला जेल में बंद हवालाती मनमीत सिंह निवासी प्रताप नगर को रात को करीब साढ़े 12 बजे सरकारी राजिंदरा अस्पताल लाया गया था।
पुलिस के मुताबिक मनमीत सिंह (30) नशे करता है और अचानक तबीयत खराब होने कारण उसे अस्पताल लाया गया था। वहां पर डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे भर्ती कर वार्ड नंबर 18 में शिफ्ट कर दिया। वहां पर पहुंचकर हवालाती अचानक उसे लाई तीन पुलिस मुलाजिमों की टीम पर हमला कर भाग गया।
विज्ञापन
हवालाती ने अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंस का शीशा तोड़ा और फिर अस्पताल के बाहर भाग कर नजदीक के भगत पेट्रोल पंप पर लोगों के पास से मोटरसाइकिल छीनने की कोशिश करने लगा और इस दौरान लोगों से काफी हाथापाई भी की। इस बीच पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई और उसे धर लिया।
आरोपी हवालाती के खिलाफ जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट अर्पण जोत सिंह की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।