{"_id":"314e918283ed7a1a26092c954b94f473","slug":"25-lakh-canada-not-send-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचीस लाख लिए, कनाडा नहीं भिजवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पचीस लाख लिए, कनाडा नहीं भिजवाया
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Fri, 15 May 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
अमलोह के गांव बैणी जेर निवासी एक परिवार से कनाडा जाने के नाम पर 25 लाख
विज्ञापन
रुपये ठग लिए गए। पीड़ित परिवार ने एसएसपी जिला फतेहगढ़ साहिब को शिकायत
दी, जिसके आधार पर पुलिस ने पांच लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
अपनी शिकायत में संदीप सिंह निवासी गांव बैणी जेर ने बताया कि रिश्ते में उसके मामा ससुर लगते जनक राज निवासी अंबाला सिटी ने उसे और उसके पूरे परिवार को कनाडा सैटल करवाने के लिए 21 नवंबर 2013 को एक डील फाइनल की थी। जनक राज ने संदीप की मुलाकात अपने बेटे प्रवीण कुमार से करवाई।
प्रवीन और जनकराज ने कनाडा जाने के लिए कागजात पूरे करवाने के लिए कुछ राशि पहले ले ली थी और बाकी राशि कुछ महीनों के बाद दी गई। कुल मिलाकर उसने उक्त लोगों को करीब 25 लाख रुपये दिए थे। दो साल बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने न तो उनके पासपोर्ट लौटाए और न उनका कनाडा का वीजा लगवाया और न ही 25 लाख रुपये लौटाए। शिकायत में दोनों बाप-बेटे सहित एक महिला हिमानी भंडारी, अभिषेक भंडारी और मुनीश कुमार सभी निवासी अंबाला पर भी धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। सभी पर मामला दर्ज कर लिया गया है।