{"_id":"5bdf1557bdec226998047024","slug":"201541346647-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालिस्तान गदर फोर्स के लैटरपैड और लोगो छापने में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खालिस्तान गदर फोर्स के लैटरपैड और लोगो छापने में दो गिरफ्तार
Updated Sun, 04 Nov 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। पाकिस्तान की सरपरस्ती वाले आतंकवादी गुट खालिस्तान गदर फोर्स समेत अन्य आतंकी संगठनों के लैटर पैड और लोगो छापने वाली दो प्रिंटिंग प्रेसों के मालिकों को रविवार को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक हरियाणा के गुहला की प्रिंटिंग प्रेस का मालिक है, जबकि दूसरा चीका की एक प्रिंटिंग प्रेस का मालिक है। दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर उनसे मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी। ताकि और खुलासे हो सके।
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार को पंजाब पुलिस ने पटियाला के डीएमडब्लयू रोड से बाइक पर जा रहे पाकिस्तान की सरपरस्ती वाले आतंकी गुट खालिस्तान गदर फोर्स के आतंकी शबनमदीप सिंह निवासी गांव अरनेटू जिला पटियाला को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उससे एक पिस्तौल, हैंडग्रेनेड, एक मोटरसाइकिल और आतंकवादी संगठनों के कुछ लैटर पैड व लोगो बरामद किए थे।
आतंकी से पुलिस रिमांड दौरान की गई पूछताछ दौरान किए खुलासे के आधार पर डीएसपी (डी) सुखमिंदर सिंह चौहान और सीआईए स्टाफ समाना के इंचार्ज इंस्पेक्टर विजय कुमार की टीम ने खालिस्तान गदर फोर्स, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के लैटर पैड छापने वाले कांगड़ा प्रिंटिंग प्रेस गोल मार्केट के मालिक रमेश कुमार पुत्र मिया सिंह निवासी रिवाड़ जगीर तहसील गुहला और खालिस्तान गदर फोर्स के लोगो तैयार करने वाले सेवा पेंटर पटियाला रोड चीका के मालिक विनोद कुमार पुत्र सेवा सिंह निवासी अंबा कालोनी चीका को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके इनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि इनसे गहनता से इस सारे मामले में पूछताछ की जा सके।