{"_id":"5cc72a1bbdec2207073c3e0b","slug":"191556556315-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे पेट में तेज दर्द है, मां ने जोर दे पूछा, तो बेटी ने सौतेले पिता की बताई करतूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरे पेट में तेज दर्द है, मां ने जोर दे पूछा, तो बेटी ने सौतेले पिता की बताई करतूत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौतेले पिता ने 11 साल की बच्ची किया दुष्कर्म
पटियाला। करीब 11 साल की बच्ची के पेट में रह-रह कर तेज दर्द उठ रहा था। मां ने जब जोर देकर पूछा, तो बेटी ने जो बताया, वह सुनकर मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। बच्ची ने बताया कि उसका सौतेला पिता साल भर से उसके साथ गलत काम कर रहा है। थाना सदर नाभा पुलिसने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मामले की जांच अधिकारी एसआई सर्वजीत कौर ने बताया कि 11 साल की पीड़ित बच्ची की मां ने कमलजीत सिंह (35) के साथ तीसरी शादी की थी। पहली शादी से उसके पास दो लड़कियां थीं, जबकि दूसरी शादी से एक आठ साल का लड़का है। वह एक लड़की को और लड़के को सरे पति के घर साथ लाई थी। मां ने बताया कि पिछले कुछ समय से बच्ची काफी कमजोर होती जा रही थी। वह काफी डरी सहमी भी रहती थी। पूछने पर कुछ बताती नहीं थी। अकसर पेट में दर्द की शिकायत भी रहती थी।
रविवार रात उसके पेट में काफी तेज दर्द उठा। बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। जब मां ने जोर देकर पूछा, तो बच्ची ने बताया कि सौतेला पिता कमलजीत सिंह उसके साथ साल भर से गंदा काम करता आ रहा है। पीड़ित बच्ची की मां लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है। बच्ची के मुताबिक जब मां अपने काम पर जाती थी, तो पिता उसके साथ गलत काम करता था। किसी को इस बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकियां देता था। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां के बयान पर आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।