{"_id":"5b67255a4f1c1b61508b73e4","slug":"191533486426-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत, दो के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की मौत, दो के खिलाफ केस दर्ज
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की मौत, दो के खिलाफ मामला दर्ज
राजपुरा।
सदर पुलिस राजपुरा ने युवक की मौत मामले में सुरिंदर कुमार पुत्र प्रताप सिंह निवासी गांव जनसुआ की शिकायत पर गगन, सुखदेव सिंह निवासी जनसुआ के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती तीन अगस्त को गगन बहाने से उसके भाई दीपक (18) को घर से ले गया। बाद में गगन ने रात को फोन किया कि उसका भाई ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया है। जब वह स्थानीय एपीजे जैन अस्पताल में पहुंचे तो उसके भाई की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।