{"_id":"5ca4e516bdec2214776102a0","slug":"181554310422-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किलो अफीम सहित एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो किलो अफीम सहित एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो किलो अफीम सहित एक गिरफ्तार
राजपुरा। सिटी पुलिस ने बस सवार एक व्यक्ति से दो किलो अफीम बरामद कर आरोपी को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि इलेक्शन कमीशन के आदेश अनुसार मंगलवार देर शाम सिटी पुलिस प्रमुख इंस्पेक्टर भुपिंदर सिंह की अगुवाई में एएसआई मनजीत सिंह इंचार्ज कस्तूरबा चौकी ने पुलिस पार्टी के साथ मिढ वे ढाबा के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। अंबाला की ओर से आ रही एक पीआरटीसी की बस को रोक कर पुलिस ने जांच की। इस दौरान बस में सवार एक व्यक्ति के हाथ में पकड़े थैले से दो किलो अफीम बरामद हुुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान काला पुत्र अमर सिंह निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है। डीएसपी ने बताया कि अभी तक की गई पूछताछ में यह पता चला है कि आरोपी के खिलाफ तीन केस पहले भी दर्ज हैं। जिस संबंध में वह लुधियाना की जेल में सजा काट रहा था। कुछ दिन पहले वह पैरोल पर जेल से आया था कि फिर से अफीम के साथ पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी।
फोटो 03 पीटीएल 01
अफीम के साथ पकड़े गये अरोपी के बारे जानकारी देते डीएसपी राजपुरा मनप्रीत सिंह साथ में है पुलिस पार्टी।