{"_id":"5c362117bdec2256b262f368","slug":"181547051287-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब तस्करी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद के गोद लिए गांव मरौड़ी में डाली रेड ने नई मुहिम को जन्म दिया
पटियाला में खंगाले जाएंगे शराब तस्करों के 10 साल के रिकार्ड
जहां ज्यादा तस्करी के केस दर्ज हुए वहां पुलिस चलाएगी चेकिंग अभियान
शराब ठेकेदार भी पुलिस को दे रहे तस्करी में लगे लोगों की लिस्ट
रिंपी गुप्ता
पटियाला। जिले से आम आदमी पार्टी के सांसद डा. धर्मवीर गांधी के गोद लिए गांव मरौड़ी में शराब तस्करों के खिलाफ बड़े स्तर पर की कार्रवाई ने एक नए अभियान को जन्म दे दिया है। अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के जिले में शराब तस्करों के खिलाफ व्यापक स्तर पर नकेल कसने का पुलिस विभाग ने फैसला लिया है। खासतौर से पुलिस के निशाने पर जिले के वह गांव रहेंगे जहां सालों से लोग अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस इस फैसले को अमली जामा पहनाने की तैयारियों में जुट गई है। तस्करों की पहचान का काम शुरू हो गया है।
पटियाला से करीब 40 किमी दूर पड़ते गांव मरौड़ी में रविवार को पुलिस ने रेड करके वहां से बड़ी मात्रा में शराब और लाहन बरामद किया था। रेड के दौरान पुलिस ने गांव के लोगों द्वारा अपने घरों व घग्गर दरिया के किनारे जमीन के नीचे बनाकर छिपाई शराब बरामद की थी। इस केस में गांव के 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था जो अब तक फरार हैं। अब पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ की इस बड़ी कार्रवाई को गांव मरौड़ी पर ही खत्म न करने का फैसला लिया है। पुलिस के निशाने पर अब जिले के बाकी शराब तस्कर भी रहेंगे। उनकी धरपकड़ के लिए बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। इसके तहत पुलिस अब 10 सालों का रिकार्ड खंगालेगी। देखा जाएगा कि कौन-कौन से इलाकों में शराब तस्करी के ज्यादा पर्चे दर्ज हुए हैं। रिकार्ड के आधार पर सामने आने वाले गांवों में पुलिस की ओर से रेड की जाएगी।
एसपी (डी) मनजीत सिंह विर्क ने माना कि मरौड़ी की तरह जिले के और भी कईं गांवों में लोग बड़ी गिनती में नाजायज शराब बनाकर बेचने का काम कर रहे हैं। इस दौरान कई लोगों पर पर्चे भी हुए लेकिन तस्करी का काम बंद नहीं हो सका अब इसे जड़ से खत्म कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि गांव मरौड़ी की रेड के बाद शराब ठेकेदार भी अवैध शराब तस्करी करने वाले लोगों की लिस्टें पुलिस को दे रहे हैं।
विज्ञापन
मरौड़ी के आरोपियों को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस से किया तालमेल
समाना के नजदीक पड़ते गांव मरौड़ी में शराब बनाने के मामले में जिन 18 आरोपियों को नामजद किया गया है वह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एसपी (डी) मनजीत सिंह बराड़ ने बताया कि हरियाणा सीमा नजदीक ही पड़ती है। पूरी संभावना है कि आरोपी हरियाणा में जाकर छिप गए हों। वहां की पुलिस के साथ तालमेल करके उनसे आरोपियों की धरपकड़ के लिए सहयोग मांगा गया है।