{"_id":"5bae5def867a557f5929a6da","slug":"181538153967-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग कालेज छात्रा को अगवा करने का मामला हल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजीनियरिंग कालेज छात्रा को अगवा करने का मामला हल
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन आरोपी हथियारों समेत गिरफ्तार
तंगोरी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा को अगवा करने की कोशिश का मामला
अपने ग्रुप वाईएफआई का दबदबा कायम रखने को रची थी साजिश
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। तंगोरी इंजीनियरिंग कालेज के छात्र चुनाव में प्रधान पद की उम्मीदवार लड़की को चुनाव से पहले ही अगवा करने की कोशिश करने की वारदात को पटियाला पुलिस ने शुक्रवार को हल कर लिया। पुलिस ने इस वारदात के तीन आरोपियों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू, एसपी (डी) मनजीत सिंह बराड़ ने बताया कि थाना सिटी राजपुरा की पुलिस चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज एएसआई नरपिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ चेकिंग के संबंध में गगन चौक राजपुरा में नाका लगाया था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नरिंदर शर्मा उर्फ शंकर निवासी बाबा दीप सिंह कालोनी राजपुरा जो नाजायज असलाह की नोक पर लूटपाट करता है। वह मयूर होटल मेन जीटी रोड राजपुरा के पास मौजूद है। उसे काबू कर उसके खिलाफ थाना सिटी राजपुरा में असलाह एक्ट तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल 315 बोर समेत एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी नरिंदर शर्मा उर्फ शंकर की पूछताछ से खुलासा हुआ है कि उसने अपने साथियों गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों निवासी बाबा दीप सिंह कालोनी, हिमांशु हनी न।विासी गुलाब नगर राजपुरा, गुरी निवासी गांव बूटा सिंह वाला थाना घग्गा जिला पटियाला, हरतेजवंत सिंह व रवि निवासी बनूड़ के साथ मिलकर 18 सितंबर 2018 को आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी की जान पहचान वाली सिमरन कौर और उसकी मां गुरविंदर कौर को जख्मी किया था। साथ ही सिमरन कौर को अगवा करने की नीयत से अपनी स्विफ्ट कार में डाल लिया था। शोर मचने के कारण लोगों के वहां इकट्ठा होने के चलते सिमरन कौर कार से उतर कर भाग गई थी। दरअसल सिमरन कौर विरोधी पार्टी पिंछी पीएसओ ग्रुप की तरफ से प्रधान पद के लिए चुनाव में खड़ी हुई थी। आरोपियों ने अपने ग्रुप वाईएफआई का दबदबा कायम रखने के लिए सिमरन कौर को अगवा करने की योजना बनाई थी। एसएसपी ने बताया कि लड़की के बयान पर आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी राजपुरा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ हरियाणा में कार लूटने का केस दर्ज
उन्होंने बताया कि उसी दिन यानी 18 सितंबर 2018 को आरोपी नरिंदर शर्मा उर्फ शंकर ने अपने दोस्तों गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों, हिमांशु हनी और गुरी के साथ मिलकर चीका जिला कैथल हरियाणा में पिस्तौल दिखाकर वरना कार लूटी थी। वहां की पुलिस के पीछे लग जाने के कारण लूटी गई गाड़ी छोड़कर भाग गए। मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना चीका जिला कैथल में केस दर्ज है।
यूपी भागने की फिराक में थे आरोपी
एसएसपी ने बताया कि आरोपी नरिंदर शर्मा ने अपने साथियों गुरप्रीत सिंह और हरतेजवंत सिंह के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी कि वह अब कुछ दिनों के लिए यूपी चले जाएंगे। जब मामला ठंडा पड़ जाएगा तो वापस आ जाएंगे। नरिंदर शर्मा उर्फ शंकर की निशानदेही पर आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी और हरतेजवंत सिंह को पुलिस ने यूपी जाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
बनूड़ में दर्ज है हत्या का मामला
उन्होंने बताया कि इस ग्रुप के सदस्यों ने छह सितंबर 2017 को बनूड़ में दलजीत सिंह उर्फ पिंछी निवासी बनूड़ का कत्ल किया था। इस मामले में भी ग्रुप के सदस्यों के खिलाफ हत्या व साजिश रचने के आरोप में थाना बनूड़ में केस दर्ज है। आरोपी अक्सर वारदात करके बाहरी राज्यों में चले जाते थे। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया जाएगा।