फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   यूथ अकाली दल पूर्व प्रधान समेत तीन पर केस दर्ज

यूथ अकाली दल पूर्व प्रधान समेत तीन पर केस दर्ज

Wed, 08 Aug 2018 10:57 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
यूथ अकाली दल पूर्व प्रधान समेत तीन पर केस दर्ज
सभी केंद्र
विज्ञापन


यूथ अकाली दल के पूर्व प्रधान विक्की रिवाज समेत तीन पर केस
चोरी करने के शक में एक युवक को नग्न कर पीटने का आरोप
वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। कोतवाली थाना पुलिस ने यूथ अकाली दल पटियाला शहरी के पूर्व प्रधान कुलविंदर सिंह विक्की रिवाज समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि चोरी करने के शक में इन तीनों ने एक पिछड़े वर्ग से संबंधित युवक को नग्न करके बहुत पीटा। इसकी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

कोतवाली थाना इंचार्ज राहुल कौशल ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें यूथ अकाली दल पटियाला शहरी का पूर्व प्रधान कुलविंदर सिंह विक्की रिवाज, घेर सोढिय़ां स्थित दुकान का मालिक संदीप सिंह और चिंटू मोबाइल वाला के साथ मिलकर एक युवक को नग्न करके पीट रहा है। यह वारदात 31 जुलाई की है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सामने आया है कि संदीप सिंह की दुकान पर रवि निवासी टोभा बाबा ध्याना काम करता था। संदीप सिंह को शक हुआ कि रवि ने उसकी दुकान से सामान की चोरी की है। रवि के चोरी की बात न मानने पर संदीप सिंह को गुस्सा आ गया और उसने विक्की रिवाज व चिंटू के साथ मिलकर नग्न करके उसे पीटा। पुलिस ने इस वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 342, 323, 355, 506, 34 आईपीसी, 66ई आईटी एक्ट और 3 (1) (ई) आफ शेड्यूल कास्ट एंड द शेड्यूल ट्राइब्स अमेंडमेंट एक्ट 2015 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed