{"_id":"5a7888ac4f1c1ba1268b894f","slug":"171517848748-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की की लाश मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की की लाश मिली
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता नान मेडिकल छात्रा का शव भाखड़ा नहर से मिला, सुसाइड किया
पुलिस बोली-पढ़ाई के प्रेशर के चलते उठाया कदम
30 जनवरी की रात घर से भाग निकली थी, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पटियाला के सेंच्युरी एनक्लेव इलाके की रहने वाली एक 16 साल की नान मेडिकल छात्रा, जो 30 जनवरी की रात से अपने घर से लापता थी, उसका शव सोमवार को पुलिस ने भाखड़ा नहर से बरामद कर लिया। पुलिस ने मुताबिक छात्रा ने पढ़ाई के प्रेशर के चलते सुसाइड किया है। पुलिस ने लाश को वारिसों के हवाले करते हुए मामले में धारा 174 की कार्रवाई की है।
मामले के जांच अधिकारी माडल टाउन चौकी के एएसआई हरदेव सिंह ने बताया कि 30 जनवरी की रात से सेंच्युरी एनक्लेव इलाके की रहने वाली 16 साल की नान मेडिकल की छात्रा धारवी अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। धारवी के पिता ललित कुमार बसी पठाना में आईटीआई मेें सीनियर असिस्टेंट हैं, जबकि मां रीना डाकखाने में नौकरी करती है। छोटा भाई 11 साल का है।
सीसीटीवी फुटेज में लड़की के घर से बाहर कूदने, भागने की वीडियो कैद
जब पिता ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई, तो पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। इस दौरान छात्रा के घर के सामने वाली कोठी के बाहर लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, तो उसमें दिखा कि छात्रा जो पहली मंजिल पर कमरे में पढ़ती थी, वह 30 जनवरी की रात करीब डेढ़ बजे घर की बालकनी से दीवार पर कूदी और फिर दीवार से घर के बाहर कूद कर भाग निकली। पुलिस ने छात्रा के घर से करीब पौना किलोमीटर दूर बलोसम स्कूल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो उसमें दिखा कि छात्रा के पीछे कुत्ते भाग रहे हैं, लेकिन वह उनकी भी परवाह न करते हुए अंधाधुंध भाग रही है और वह भाग भी भाखड़ा नहर की तरफ थी।
विज्ञापन
इस बात को और पुख्ता करने के लिए पुलिस द्वारा विभाग के डाग को लाया गया, जिसे धारवी का जूता सुंघाया गया और डाग भी जाकर भाखड़ा नहर पर ही रूका। जिसके बाद से पुलिस द्वारा लगातार धारवी की तलाश भाखड़ा नहर में की जा रही थी। आज शुतराणा के नजदीक भाखड़ा नहर से धारवी की लाश बरामद कर ली गई।