{"_id":"5c2108c8bdec2256b542597e","slug":"161545668808-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठग काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठग काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शापिंग कर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
अब तक 14 लोगों को ठगने की बात कबूली, आरोपी से कैश व ब्रांडेड सामान बरामद
आरोपी के खिलाफ लाहौरी गेट थाने में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। बजाज फाइनेंस कंपनी के ईएमआई कार्ड के जरिए ऑनलाइन शापिंग करके लोगों से ठगी करने के आरोप में पटियाला गुरुनानक नगर के रहने वाले महिंदर सिंह उर्फ रिंकू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ लाहौरी गेट थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक लाख 80 हजार की नकदी, दो आईफोन, बड़ी संख्या में ब्रांडेड कपड़े और एलसीडी बरामद किए हैं। आरोपी ने पुलिस के पास 14 लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की है।
डीएसपी सिटी वन योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस के पास कशिश कुमार निवासी सुंदर नगर ने शिकायत दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके बजाज फाइनेंस ईएमआई कार्ड के खाते संबंधी डाटा के साथ छेड़छाड़ कर उसका मोबाइल नंबर बदल कर ओटीपी हासिल किया। इसके बाद कार्ड के जरिए शापिंग करके उसके साथ ठगी की है। इसी तरह से कुछ अन्य लोगों की भी शिकायतें पुलिस को प्राप्त हुई। उनके बजाज शापिंग कार्ड का इस्तेमाल करके उनके साथ भी धोखाधड़ी की गई है। जब लाहौरी गेट थाना पुलिस और साइबर सेल पटियाला ने इन शिकायतों संबंधी मिलकर जांच की तो सामने आया है कि आरोपी महिंदर सिंह निवासी गुरुनानक नगर पटियाला लोगों के साथ मेल जोल बढ़ाकर उनको सस्ती दरों पर लोन दिलाने का झांसा देकर उनके दस्तावेज हासिल कर लिए। इसके बाद मोबाइल नंबरों की जगह अपना मोबाइल नंबर आन लाइन रजिस्टर करवाके लाखों रुपये की शापिंग करता था। आरोपी को जगतार नगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का अदालत से पुलिस रिमांड लेकर उससे और पूछताछ की जाएगी।