फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पुलिस ने मरने वाले शराब तस्कर व उसके साथी के खिलाफ भी केस दर्ज किया 19-07-19

पुलिस ने मरने वाले शराब तस्कर व उसके साथी के खिलाफ भी केस दर्ज किया 19-07-19

Mon, 19 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मरने वाले शराब तस्कर व उसके साथी के खिलाफ भी केस दर्ज किया 19-07-19
कत्ल किए गए शराब तस्कर पर भी केस
विज्ञापन

पटियाला। गांव रामनगर में शराब ठेकेदारों के कारिंदों ने के हाथों मारे गए शराब तस्कर और उसके साथी के खिलाफ थाना सदर समाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। मारे गए तस्कर का साथी अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं आरोपी कारिंदे अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
गौरतलब है कि शनिवार रात करीब 10 बजे सतनाम सिंह (25) निवासी गांव बागड़िया जिला संगरूर अपने साथी काका सिंह निवासी शेरमाजरा पटियाला के साथ हरियाणा से 30 पेटियां देसी शराब की स्मगलिंग करके पंजाब ला रहा था। जब वह दोनों बस अड्डा रामनगर पहुंचे, तो शराब ठेकेदारों के कारिंदों ने अपनी स्कार्पियो गाड़ी से उनकी स्विफ्ट कार का पीछा किया और उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे तस्करों की कार सड़क पर पलट गई। इसके बाद शराब ठेकेदारों के कारिंदों ने राड़ों व लाठियों के साथ दोनों को काफी पीटा। बाद में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी मौके पर छोड फरार हो गए।
विज्ञापन

राहगीर जब सतनाम सिंह व काका को अस्पताल ले जा रहे थे, तो रास्ते में सतनाम सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने काका सिंह के बयान पर शराब ठेकादरों के छह कारिंदों हरदीप सिंह, सर्वजीत सिंह, परगट सिंह, मंगत राय, नरपत राय, अशोक सिंगला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी सभी आरोपी फरार हैं। सदर समाना इंचार्ज हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस पकड़ में होंगे। उन्होंने बताया कि मरने वाले सतनाम सिंह व उसके साथी काका सिंह के खिलाफ भी शराब तस्करी के आरोप में पर्चा दर्ज कर लिया है। जांच में पुलिस को उनकी कार से 30 पेटियां देसी शराब की मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed