फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   लूटपाट व चोरियां करने वाले शातिर गिरोह के चार मेंबर हथियारों समेत गिरफ्तार

लूटपाट व चोरियां करने वाले शातिर गिरोह के चार मेंबर हथियारों समेत गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2019 09:08 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट व चोरियां करने वाले शातिर गिरोह के चार मेंबर हथियारों समेत गिरफ्तार
पटियाला। घरों से चोरियां और लूटपाट करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को सरगना और हथियारों समेत पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरोह ने साल मई 2018- से अबत पटियाला शहर में करीब 12 वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि एसपी (डी) हरमीत सिंह हुंदल की अगुवाई में पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना संजीव कुमार उर्फ संदीप निवासी प्रतापगढ़ जिला जौनपुर यूपी हाल निवासी न्यू सेंच्युरी एनक्लेव, संदीप कुमार उर्फ देवी निवासी हैदरगढ़ जिला लखनऊ यूपी हाल निवासी रघबीर मार्ग माडल टाउन, राज कुमार उर्फ राजू निवासी नजदीक गर्ग अस्पताल माडल टाउन और गुलाब चंद उर्फ गुलाब निवासी कृष्णा कालोनी पटियाला शामिल हैं। आरोपियों को 23 नंबर फाटक नजदीक बिजली बोर्ड पटियाला के फ्लैटों की पिछली साइड सूनसान जगह पर बैठ कर डकैती करने की योजना बनाते हुए को गिरफ्तार किया गया। इनके साथी पप्पू उर्फ काकू निवासी अलीगढ़ यूपी हाल निवासी गांव धामोमाजरा थाना पसियाना पटियाला को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि संजीव कुमार से एक रिवाल्वर 32 बोर समेत 20 कारतूस, संदीप कुमार देवी के पास से एक लोहे की राड, राज कुमार राजू से एक पिस्तौल 315 बोर समेत दो कारतूस, गुलाब चंद गुलाब से एक चाकू बरामद किया गया। इसके साथ ही एक एक्टिवा भी बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह पिछले करीब पांच साल से वारदातें करते आ रहे हैं और कई बार जेल भी जा चुके हैं। मई 2018 से लेकर अब तक करीब 20 वारदातों को अंजाम दिया, जिनमें से ज्यादातर पटियाला शहर के विभिन्न इलाकों में अंजाम दी गईं। एसएसपी ने बताया कि बदमाश शहरी इलाके के रहते हैं और लेबर का काम करते हैं। यह लोग आते-जाते बंद पड़े मकानों की रेकी कर लेते थे। बाद में रात के समय बंद पड़े मकानों के ताले तोड़कर चोरी कर लेते थे। एसएसपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य साल 2018 के शुरू में गिरफ्तार भी हुए थे, उस समय इनसे लाखों रुपये के कीमती सामान की बरामदगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed